Abhay Var Shree Hanuman Chalisa Siddhi Sadhna

Step 1 - Pranayam (Sankalpit)
Step 2 - Sankalp (Written & Provided by Divya Sankalp)
Step 3 - Shree Ganesh Aahwaan & Jaap
Step 4 - Lord Shiva Aahwaan & Jaap
Step 5 - Lord Ram Aahwaan & Jaap
Step 6 - Shree Hanuman Chalisa (with samputt)
Step 7 - Lord Ram Gratitude & Jaap
Step 8 - Lord Shiva Gratitude & Jaap
Step 9 - Shree Ganesh Gratitude & Jaap
Last Step - Gratitude to hanuman ji and samarpan

यह साधना 41 दिन तक रोज़ाना करने की सलाह दी जाती है
महिलाएं रजस्वला अवस्था में 5 दिन के लिए rest ले सकते है और फिर आगे अपनी साधना जारी रख सकती है
पुरुष को ब्रह्मचर्य का पालन करने की आवश्यकता नहीं है परंतु सिर्फ़ शादीशुदा हो तब, अन्य किसी नारी के साथ allowed नहीं है
मांसाहार, शराब, कच्चा प्याज वर्जित है
इस साधना को दिन में कभी भी किया जा सकता है
उत्तम समय - सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच, और रात को 8 बजे से 12 बजे के बीचकिसी भी दिन से शुरू कर सकते है साधना को
किसी मूर्ति, तस्वीर, भोग, माला इत्यादि का प्रयोग नहीं करना है
कोई भी आसान प्रयोग कर सकते है
किसी भी रंग के कपड़े पहन सकते है (ढीले और हल्के कपड़ो का सुझाव दिया जाता है)
एक घी का दीपक पूरी साधना के दौरान अपने सामने जलते रहना चाहिए
किसी भी दिशा में मुंह करके बैठ सकते है

Step 1 - Pranayam (Sankalp & Process)

मैं (अपना नाम बोले) दिव्य संकल्प के महेन्द्र सांगवा को साक्षी मानकर हे श्री रामभक्त श्री हनुमान जी महाराज प्रभु श्री राम जी और माता सीता जी के श्री चरणों की शरणागति लेते हुए आपका आह्वान करता हूँ, और आपके श्री चरणों में प्रार्थना करता हूँ कि प्राणायाम करने जा रहा हूँ, कृपा कर मेरे समस्त नाडियों और पंचवायु को पूर्ण रूप से शुद्ध और संतुलित करें, मेरे सूक्ष्म शरीर को संतुलित करके सुरक्षित करे और मुझे आध्यात्मिक जागृति का आशीर्वाद करें और मेरे अन्तर में उपस्थित सभी प्रकार के भय के तत्त्वों को भस्म करे, नष्ट करे, मुक्त करके मुझे अभय वर प्रदान करें
हे श्री रामभक्त श्री हनुमान जी महाराज आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो 
अनुलोम विलोम करना है - प्रथम दिन - 25 set लगाने है उसके बाद हर दिन 5-5 set बढ़ते चले जाना है

Step 2 - Sankalp (Written & Provided by Divya Sankalp)

मैं (अपना नाम बोले) दिव्य संकल्प के महेन्द्र सांगवा को साक्षी मानकर हे श्री रामभक्त श्री हनुमान जी महाराज, हे बजरंग बलि, हे रुद्रावतार, हे रामभक्त, हे पवन पुत्र, हे अंजनी सूत, हे राम दूत आपके श्री चरणों में मेरा बारम्बार प्रणाम स्वीकार करेहे प्रभु मैं प्रभु श्री राम जी और माता सीता जी के श्री चरणों की शरणागति लेते हुए आपके श्री चरणों में करबद्द प्रार्थना करता हूँ, कि हे प्रभु मैं अभय वर के लिए श्री हनुमान चालीसा सिद्धि साधना कर रहा हूँ, कृपा करके मुझे आप त्वरित प्रभाव से अभय वर प्रदान करें और मेरे जाप, साधना के प्रयासों को सहर्ष स्वीकार करें और साधना के दौरान मेरी अज्ञानता, मूर्खता को क्षमा करें, मेरे अन्तर में जो भी भय के तत्त्व कहीं है, उन सभी तत्त्वों को आप अपनी अग्नि में जलाकर पूर्णतः भस्म करे, मेरे मन, मस्तिष्क, चित्त, सूक्ष्म शरीर और ऊर्जा केन्द्रों को संतुलित करें और सुरक्षित करें, शरीर में उपस्थित काली और मलिन वायु को पूर्ण रूप से शरीर से बाहर करें और पूर्ण रूप से रक्षा सुरक्षा का आशीर्वाद प्रदान करेंहे प्रभु मुझ पर कृपा करे, करुणा करे, दया करे, मेरा कल्याण करें 
हे श्री रामभक्त श्री हनुमान जी महाराज आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो 

Step 3 - Shree Ganesh Aahwaan & Jaap

मंत्र - ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ

108 times

मैं (अपना नाम बोले) दिव्य संकल्प के महेंद्र संगवा को साक्षी मानकर हे श्री गणपति महाप्रभु श्री गणेश जी महाराज मैं आपका आह्वान करके आपको आपके मंत्र ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ का 1 माला मानसिक जाप समर्पित करता/करती हूँ, कृपा कर मेरा जाप स्वीकार करें और मुझे इस अभय वर के लिए श्री हनुमान जी महाराज की साधना में सफलता प्राप्त हो और सभी प्रकार के विघ्नों का नाश हो ऐसी कृपा करो
हे श्री गणपति महाप्रभु श्री गणेश जी महाराज आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो

Step 4 - Lord Shiva Aahwaan & Jaap

मंत्र - ॐ नमः शिवाय ॐ

108 times

मैं (अपना नाम बोले) दिव्य संकल्प के महेंद्र संगवा को साक्षी मानकर हे देवादि देव महादेव, हे शिव, हे सृष्टि के आधार मेरे शिव भोले बाबा मैं आपका आह्वान करके आपको आपके मंत्र ॐ नमः शिवाय ॐ का 1 माला मानसिक जाप समर्पित करता/करती हूँ, कृपा कर मेरा जाप स्वीकार करें और मुझे इस अभय वर के लिए श्री हनुमान जी महाराज की साधना में सफलता प्राप्त हो और सब ओर से मेरी रक्षा सुरक्षा करो नाथ, हे नाथ मुझे साधना, तथा और ऊर्जा को सम्हालने की शक्ति प्रदान करो, मुझ पर कृपा करो, करुणा करो, दया करो
हे महादेव आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो

Step 5 - Shree Ram Aahwaan & Jaap

मंत्र - ॐ राम रामाय नमः ॐ

108 times

मैं (अपना नाम बोले) दिव्य संकल्प के महेंद्र संगवा को साक्षी मानकर हे मेरे प्रभु श्री राम जी, हे परमपिता परमात्मा, हे भवसागर से पार लगाने वाले मेरे प्रभु मैं आपका आह्वान करके आपको आपके मंत्र ॐ राम रामाय नमः ॐ का 1 माला मानसिक जाप समर्पित करता/करती हूँ, कृपा कर मेरा जाप स्वीकार करें और मुझे इस अभय वर के लिए श्री हनुमान जी महाराज की साधना में सफलता प्राप्त हो और मेरी सारी ऊर्जाये संतुलित हो जाए, मुझमें गहरी समझ और शांति स्थापित हो, मुझे अपनी अनन्य भक्ति प्रदान करो, मुझ पर कृपा करो, करुणा करो, दया करो
हे प्रभु श्री राम आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो, आपकी सदा ही जय हो

Step 6 - Shree Hanuman Chalisa (with samputt)

ॐ राम रामाय नमः ॐ श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि
बरनऊं रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॐ राम रामाय नमः ॐ
ॐ राम रामाय नमः ॐ बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन कुमार
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॐ राम रामाय नमः ॐ

चौपाई
ॐ राम रामाय नमः ॐ जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जय कपीस तिहुं लोक उजागर ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ रामदूत अतुलित बल धामा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ अंजनि पुत्र पवनसुत नामा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ महाबीर बिक्रम बजरंगी ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कुमति निवार सुमति के संगी ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कंचन बरन बिराज सुबेसा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कानन कुंडल कुंचित केसा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कांधे मूंज जनेऊ साजै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ संकर सुवन केसरीनंदन ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तेज प्रताप महा जग बन्दन ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ विद्यावान गुनी अति चातुर ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ राम काज करिबे को आतुर ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ राम लखन सीता मन बसिया ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ बिकट रूप धरि लंक जरावा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ भीम रूप धरि असुर संहारे ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ रामचंद्र के काज संवारे ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ लाय सजीवन लखन जियाये ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सहस बदन तुम्हरो जस गावैं ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ नारद सारद सहित अहीसा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जम कुबेर दिगपाल जहां ते ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कबि कोबिद कहि सके कहां ते ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ राम मिलाय राज पद दीन्हा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ लंकेस्वर भए सब जग जाना ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जुग सहस्र जोजन पर भानू ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जलधि लांघि गये अचरज नाहीं ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ दुर्गम काज जगत के जेते ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ राम दुआरे तुम रखवारे ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सब सुख लहै तुम्हारी सरना ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तुम रक्षक काहू को डर ना ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ आपन तेज सम्हारो आपै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तीनों लोक हांक तें कांपै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ भूत पिसाच निकट नहिं आवै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ महाबीर जब नाम सुनावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ नासै रोग हरै सब पीरा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जपत निरंतर हनुमत बीरा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ संकट तें हनुमान छुड़ावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सब पर राम तपस्वी राजा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तिन के काज सकल तुम साजा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ और मनोरथ जो कोई लावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सोइ अमित जीवन फल पावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ चारों जुग परताप तुम्हारा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ है परसिद्ध जगत उजियारा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ साधु संत के तुम रखवारे ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ असुर निकंदन राम दुलारे ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ अस बर दीन जानकी माता ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ राम रसायन तुम्हरे पासा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ सदा रहो रघुपति के दासा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तुम्हरे भजन राम को पावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जनम-जनम के दुख बिसरावै ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ अन्तकाल रघुबर पुर जाई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जहां जन्म हरि भक्त कहाई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ और देवता चित्त न धरई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ संकट कटै मिटै सब पीरा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जै जै जै हनुमान गोसाईं ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जो सत बार पाठ कर कोई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ छूटहि बंदि महा सुख होई ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ होय सिद्धि साखी गौरीसा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ तुलसीदास सदा हरि चेरा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ कीजै नाथ हृदय मंह डेरा ॐ राम रामाय नमः ॐ

ॐ राम रामाय नमः ॐ पवन तनय संकट हरन मंगल मूरति रूप
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप ॐ राम रामाय नमः ॐ

पहले 7 दिन - बोलकर बोलकर
अगले 7 दिन - उपांशु
अगले 7 दिन - मानसिक

Step 7 - Lord Ram Gratitude & Jaap

मंत्र - ॐ राम रामाय नमः ॐ
108 times
हे प्रभु श्री राम आपने इस साधना में मेरी सहायता की उसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, हे प्रभु अपनी कृपा सदैव मुझ पर बनाये रखना

Step 8 - Lord Shiva Gratitude & Jaap

मंत्र - ॐ नमः शिवाय ॐ
108 times
हे महादेव आपने इस साधना में मेरी सहायता की उसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, हे प्रभु अपनी कृपा सदैव मुझ पर बनाये रखना

Step 9 - Shree Ganesh Gratitude & Jaap

मंत्र - ॐ श्री गणेशाय नमः ॐ
108 times
हे श्री गणपति महाप्रभु श्री गणेश जी महाराज आपने इस साधना में मेरी सहायता की उसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद, हे प्रभु अपनी कृपा सदैव मुझ पर बनाये रखना

Gratitude to Hanuman Ji and Samarpan

हे श्री रामभक्त श्री हनुमान जी महाराज, हे बजरंग बलि जी महाराज, हे कृपा निधान, हे दया के सागर, हे श्री राम दूत, आपके श्री चरणों में मेरा कोटि कोटि प्रणाम स्वीकार करें, हे प्रभु आपने मेरी साधना स्वीकार की उसके लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद और जो मैंने साधना का प्रयास किया है वो सम्पूर्ण रूप से मैं आपके श्री चरणों में समर्पित करता हूँ आप मेरी इस साधना को स्वीकार करें और मुझ पर अपनी कृपा दृष्टि डालें, मुझे अपनी शरण प्रदान कीजिएहे प्रभु मैं जानता/जानती हूँ कि आपकी इच्छा, आपकी कृपा, आपकी मर्जी के बिना कभी यह नहीं कर सकता/सकती, आपने मुझ पर पहले ही कृपा करके मुझे कृतार्थ कर दिया है हे नाथ, आपकी कृपा मुझ पर सदैव बनी रहे और आप मुझे सदा ही सद्मार्ग पर चलते रहे, यही मेरी प्रार्थना है
जय सियाराम
जय जय सियाराम

Mail at - support@divyasankalp.com

Address - Divya Sankalp, Prem Villa, Nasir Bazar, Merta City, Nagaur, Rajasthan (341510)

Copyright © Divya Sankalp. All Rights Reserved.

Scroll to Top